फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The death of protected animals exposes the claims of wildlife conservation

Lalitpur News: संरक्षित पशुओं की मौत से वन्य जीव संरक्षण के दावों की खुल रही पोल

Tue, 04 Mar 2025 12:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 04 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The death of protected animals exposes the claims of wildlife conservation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद के जंगलों में जैव विविधता बड़ाना स्वस्थ्य जंगल की निशानी माना जाता है, जैव विविधता बड़ने के बाद यहां पर शिकारियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। वन विभाग जंगली जानवरों की सुरक्षा का दावा तो करता है, लेकिन उनका दावा वहां फैल हो जाता है, जहां वह संरक्षित प्रजाति के पशुओं को भी नहीं बचा पाता है। इसकी परिणाम है, कि आज शिकारियों के फंदे में फंसकर एक और तेंदुआ की जान चली गई।

जिले को वन विभाग ने 09 रेंजों विभाजित किया गया, यह रेंज तालबेहट, माताटीला, जखौरा, ललितपुर, बार, महरौनी, मड़ावरा, मदनपुर व गौना रेंज में विभाजित किया गया है। ललितपुर, गौना, मड़ावरा व मदनपुर में जैव विविधता की भरमार है, यहां पर बाघ, तेंदुआ, लकड़बग्गा, भालू, हिरन, बारासिंघा, जंगली सूअर, खरगोश, चितल आदि जानवर शामिल हैं। इन जानवरों की वन विभाग सुरक्षा के दावे तो कर रहा है, लेकिन फिर भी शिकारी सक्रिय दिखाई देते हैं, नौ फरवरी को गौना रेंज अंतर्गत महौली के बाद अब यह हादसा होना, वन विभाग की निष्क्रयता दिखाई पड़ती है। क्योंकि दोनों प्रकरण में हिरन आदि जानवरों को शिकार बनाने के नियत से लगाए गए, फंदों में तेंदुआ की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed