फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The death of a bike rider from falling into the pit, partner serious

गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

Mon, 24 Jan 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The death of a bike rider from falling into the pit, partner serious
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत जाखलौन-ललितपुर मार्ग पर शनिवार की देर शाम को शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी, हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम सीरोनखुर्द निवासी सुनील यादव (27) शनिवार को दोपहर में गांव के ही अपने साथी प्रदीप यादव के साथ जाखलौन क्षेत्र के ग्राम देवगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर शाम को जब वह बाइक से लौट रहे थे। तभी ग्राम पिपरिया वंशा के पास पीछे से किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। र
विज्ञापन

ाहगीरों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को उपचार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत सुनील यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी प्रदीप यादव की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मृतक के चाचा अजब सिंह ने बताया कि सुनील का एक छह माह का बेटा है और वह तीन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। सुनील मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed