{"_id":"6480da9dfeb77bfe47017ea4","slug":"the-dead-body-of-the-missing-youth-was-found-hanging-in-the-forest-of-doodhai-lalitpur-news-c-11-1-110982-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लापता युवक का शव दूधई के जंगल में फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लापता युवक का शव दूधई के जंगल में फंदे से लटका मिला
Thu, 08 Jun 2023 12:59 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
परिजनों ने परिवार के ही कुछ लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
4 जून को परिवार में झगड़ा होने के बाद घर से चला गया था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/पाली। घर से लापता युवक का शव दूधई के जंगल में पेड़ पर तौलिया के फंदे पर लटका मिला। मृतक के परिजनों ने परिवार के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
बुधवार की सुबह थाना पाली के अंतर्गत दूधई के जंगल में बेल के पेड़ पर एक युवक की लाश फंदे पर लटकती हुई मिली। शव की शिनाख्त घर से तीन से लापता चल रहे हरीशंकर रैकवार (21) पुत्र बारेलाल रैकवार निवासी ग्राम दूधई के रूप में हुई।
मृतक के परिजनों ने बताया कि हरीशंकर रैकवार की 4 जून की दोपहर में परिवार में ही कहासुनी हो गई थी। जिसको लेकर वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। 4 जून की दोपहर में करीब दो बजे वह घर से चला गया था। वह काफी देर तक लौटकर नहीं आया तो खोजबीन की गई। लेकिन, कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह उसकी खोजबीन करते हुए जब वह लोग गांव के पास घने जंगल में गए तो दो किलोमीटर अंदर पहुंचने पर उन्हें बदबू आई। जिस पर वह लोग मौके पर पहुंचे तो वहां पेड़ पर फंदे पर हरीशंकर का शव लटक रहा था। तीन दिन हो जाने के कारण शव से बदबू आने लगी थी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि परिवार के कुछ लोगों ने ही हत्या करके जंगल में फंदे पर शव लटका दिया है। फिलहाल परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
जंगल में फंदे पर युवक का शव लटका मिला है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। परिजनों के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को लेकर पुलिस के पास कोई शिकायती पत्र नहीं आया है। शिकायती पत्र मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कामता प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक थाना पाली