फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The dead body of a villager who had left his home was found on the farm.

Lalitpur News: घर से निकले ग्रामीण का शव खेत पर मिला

Tue, 10 Sep 2024 05:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a villager who had left his home was found on the farm.
- पुत्र ने कहा चक्कर आने से गिरने पर हुई मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर से खेत के लिए निकला ग्रामीण दूसरे दिन खेत के बगल में स्थित एक ग्रामीण के खेत में मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने चक्कर आने से खेत में गिरने से मौत होने की बात कही है।

कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम टेनगा निवासी सुखदयाल (65) पुत्र बंदू रविवार को खेत पर गया था लेकिन, वह घर लौटकर नहीं आया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की। सोमवार की सुबह गांव के कुछ लोग जब अपने खेत पर गए तो सुखदयाल अपने खेत के पास ही एक अन्य खेत में भरे कुछ पानी में उलटा पड़ा था और उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की सूचना दी तो वह भी मौके पर पहुंचे। पुत्र विक्रम ने चक्कर आने से खेत में गिरने से मौत होने की बात कही। मृतक तीन भाई-एक बहन में तीसरे नंबर का था और उसके तीन पुत्र हैं। वह 12 एकड़ जमीन पर खेती किसानी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed