{"_id":"68e8182aded8c97d36099a24","slug":"the-construction-of-the-critical-care-block-has-not-yet-begun-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-144122-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अबतक शुरू नहीं हो सका क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अबतक शुरू नहीं हो सका क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण
विज्ञापन
- गंभीर रोगियों को नहीं मिल पा रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में गंभीर मरीजों उपचार नहीं मिल पा रहा है। कारण वर्ष 2022 से अबतक क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण नहीं हो सका है। भूमि अधिग्रहण होने के चार माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि चिह्नित भूमि पर पड़े मटेरियल व भवन सामग्री की नीलामी होना है। इसकी प्रक्रिया प्रशासन में चल रही है। पूर्ण होने के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा।
जनपद में वर्ष 2022 में गंभीर मरीजों को उपचार मुहैया कराने के लिए शासन ने क्रिटिकल केयर ब्लॉक का प्रस्ताव मांगा था। इसके 3200 स्क्वायर फिट भूमि की आवश्यकता थी। इसमें 60 बेड की सुविधा मुहैया कराई जानी थी। स्वास्थ्य विभाग ने क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए भूमि चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया था। लेकिन, तय समय पर चिह्नित शिक्षा विभाग की भूमि नहीं मिल सकी। इससे क्रिटकल केयर ब्लाॅक का निर्माण अधर में लटक गया था। शासन के प्रस्ताव पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने पहल कर शिक्षा विभाग के निदेशालय को पत्र भेजा था। इस पर जून 2025 में शिक्षा विभाग ने जमीन की स्वीकृति मिल गई थी। जिला प्रशासन ने जमीन के अधिग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी थी। चार माह बाद भी ब्लाक के निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। शुरू तो दूर अब तक चिह्नित भूमि से पुराने आवासीय भवनों की नीलामी तक नहीं हो सकी है। ऐसे में गंभीर रोगियों को उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण हो गई है। खंडहर भवनों की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यूनिट के निर्माण होने से गंभीर रोगियों को उपचार के लिए महानगरों की ओर रुख नहीं करना होगा। समय पर जनपद में ही उपचार मुहैया हो सकेगा।
-- -
गंभीर रोगियों को मिलेंगी सुविधाएं
क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनने से हृदय रोग, सांस, हेड इंजरी, चोट, सर्जरी समेत अन्य गंभीर मरीजों को उपचार मिल सकेगा। आपात स्थिति में सर्जरी से प्रसव की सुविधा होगी। इसमें ऑपरेशन थियेटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, लिफ्ट, आपातकालीन वार्ड, आर्थो विंग, सर्जरी विंग सहित अन्य सुविधाएं 24 घंटे मिलेंगी।
विज्ञापन
-- -
क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण हो गया है। इसमें खंडहर आवासीय भवनों की सामग्री व ढहाने के लिए नीलामी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी