फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The condition of health services in the medical college is very bad: Pradeep Jain

मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं के हालात बेहद खराब : प्रदीप जैन

Fri, 27 Jun 2025 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The condition of health services in the medical college is very bad: Pradeep Jain
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा अस्पताल में गंभीर रोगियों के उपचार की सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों को रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ला से चर्चा कर अस्पताल में स्टॉफ की जानकारी ली, जिसमें पता चला कि 150 मेडिकल स्टॉफ के सापेक्ष महज 36 कर्मचारी ही कार्यरत हैं। प्रशिक्षित टेक्नीशियन नहीं हैं, एमआरआई मशीन उपलब्ध नहीं हैं। यही नहीं पाया कि क्रिटिकल केयर यूनिट तक नहीं है। ऐसे में प्रतिदिन रेफर कई मरीज रास्ता में ही दम तोड़ रहे हैं। कॉलेज के 300 बेड के नवनिर्मित अस्पताल में विशेष वार्ड को स्टाफ की कमी के चलते शुरू नहीं किया जा सका है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. गजेंद्र सिंह से जानकारी ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर स्थाई समाधान की बात रखेंगे। उन्होंने कहा यह मेडिकल कॉलेज नहीं, हमारे जिले की स्वास्थ्य उम्मीद है। इसे सफेद हाथी नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed