फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The company grabbed the capital, now it is difficult to get cancer treatment

Lalitpur News: कंपनी ने हड़प ली पूंजी, अब कैंसर का इलाज कराना मुश्किल

Wed, 11 Dec 2024 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
The company grabbed the capital, now it is difficult to get cancer treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। इलाज के लिए पाई-पाई जोड़कर जमा की गई राशि चिटफंड कंपनी एलयूसीसी लेकर फरार हो गई। अब पैसा मिलने की आस धूमिल होने के साथ इलाज की उम्मीद भी टूटती जा रही है।
शहर के मोहल्ला अजीतापुरा के तारिक अली ने बताया कि वह ऑटो पार्ट की छोटी सी दुकान चलाते हैं। तीन साल पहले 40 वर्ष की उम्र में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने की जानकारी हुई। जो कुछ जमापूंजी थी, वह इलाज में खर्च हो गई। आगे का इलाज कराने के लिए रुपयों की आवश्यकता थी। नवंबर 2023 में चिटफंड कंपनी एलयूसीसी में तीन हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से तीन वर्ष के लिए एक आरडी इस उम्मीद में खोली कि इससे मिलने वाले करीब दो लाख रुपये से वह अपनी बीमारी का बेहतर इलाज करा सकेगा।
विज्ञापन

तारिक अली पाई-पाई जोड़कर किसी तरह तीन हजार रुपये महीने जमा करता रहा। सात-आठ माह तक रुपया जमा करने के बाद अचानक पता चला कि कंपनी का ऑफिस बंद हो गया है। जिसने खाता खुलवाया था, उससे जानकारी की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच चिटफंड कंपनी एलयूसीसी पर निवेशकों का हजारों करोड़ रुपये हड़पने का कई थानों में मुकदमा दर्ज हो गया। कंपनी के मुख्य संचालकों सहित अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आर्थिक अपराध करने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है। अब कैंसर पीड़ित तारिक अपनी पूंजी मिलने की आस लगाए बैठा है, लेकिन आगे इलाज कैसे होगा, यह सोचकर चिंतित है।

------
पाई-पाई जोड़ी, अब सब कुछ बिखरा : धोखाधड़ी का शिकार सिर्फ तारिक अली नहीं हुआ है, बल्कि जनपद के ऐसे हजारों लोग शामिल हैं, जिन्होंने अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और व्यापार आगे बढ़ाने के लिए अपनी जमापूंजी चिटफंड कंपनी में निवेश की थी। लेकिन, उक्त धनराशि लेकर चिटफंड कंपनी फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article