फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The Communicable Disease Control and Dastak Campaign will be conducted in the month of July.

Lalitpur News: जुलाई माह में चलाया जाएगा संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान

Wed, 24 Jun 2026 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The Communicable Disease Control and Dastak Campaign will be conducted in the month of July.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सभी अधिकारी अपनी-अपनी गतिविधियों को माइक्रो प्लान के अनुसार समय पर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। प्रदेश में फीडबैक व रैंकिंग उच्च स्थान पर रहे, जिसके लिए पिछली कमियों को दूर कर कार्य करें। किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। यह बात जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने जुलाई माह में चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान की प्रथम अंतरविभागीय बैठक में कही।

बैठक में पंचायतीराज विभाग व नगर विकास विभाग को संचारी रोगों की स्थिति व हाईरिस्क ग्रामों/वार्डों की सूची बनाकर विशेष अभियान चलाकर नियमित साफ-सफाई की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही छिड़काव कराने के निर्देश दिए। परिषदीय विद्यालयों के खुलने से पहले एक सप्ताह में सभी स्कूलों में सघन सफाई अभियान चलाए जाने व पानी की टंकियों को सफाई कराकर रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही बारिश में जल जनित व मच्छर जनित बीमारियों से खतरा को रोकने के घरों के आस-पास वर्षा का पानी खुले में एकत्र न होने देने और लार्वा को पनपने से रोकने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने संचारी रोगों से बचाव के सभी विभाग अपनी-अपनी निर्धारित गतिविधियों को माइक्रोप्लान बनाकर कार्य करने की बात कही। जिला मलेरिया अधिकारी अनिल क्रिस्टोफर मैसी ने पीपीटी के माध्यम से सभी विभागों के कार्य एवं उत्तरदायित्वों को गाइडलाइन के अनुसार जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ शेषनाथ चौहान, डीसीएमओ डॉ. आरएन सोनी, नोडल अरबन डाॅ. राजेश भारती, एपिडेमियोलाजिस्ट डाॅ. देशराज, डीसीपीएम गणेश टेगुरिया, बीएसए रत्नेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed