फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The collision killed the driver of the bike Bolero

बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Wed, 24 Jun 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 24 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 
नाराहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी निवासी इमरत (26 वर्ष) पुत्र अर्जुन सिंह मंगलवार को गांव के मोती, बाबू सिंह एवं दंगल के साथ खरीददारी के लिए मड़ावरा आए थे। देर शाम चारों युवक दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मड़ावरा से गांव की ओर वापस रवाना हुए। एक मोटरसाइकिल (यूपी 94- 4055) पर इमरत और मोती सवार थे तथा दूसरी बाइक पर बाबू सिंह एवं दंगल बैठे हुए थे। इमरत की मोटरसाइकिल बाबू सिंह से पहले निकल आई थी। रात लगभग नौ बजे इमरत की बाइक रास्ते में स्थित ग्राम पिपरट - बम्हौरी के बीच ही पहुंची थी कि सामने से आ रही बोलेरो (एमपी 28सी 3238) ने सीधी टक्कर मार दी, जिससे इमरत की मौके पर मौत हो गई, जबकि मोती घायल हो गया।

मोती का आरोप है कि बोलेरो से नीचे उतरे तीन- चार लोगों ने उसके साथ मारपीट कर जेब से 86 हजार रुपये निकाल लिए और भागने लगे। उसने संघर्ष करते हुए बोलेरो की चाबी खींचकर खेतों में फेंक दी, इसके बाद हमलावर तार जोड़कर बोलेरो को स्टार्ट करने का प्रयास करने लगे, लेकिन दुर्घटना से अगला टायर बर्स्ट होने की वजह से उनका यह प्रयास विफल रहा और वे गाड़ी को छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर मड़ावरा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए, उन्होंने मृतक के भांजे दंगल सिंह की तहरीर पर बोलेरो चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed