फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The city will be monitored from the integrated command center

Lalitpur News: इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से होगी शहर की निगरानी

Wed, 08 Jan 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The city will be monitored from the integrated command center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद 25 लाख से इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर का निर्माण करा रहा है। 14 सार्वजनिक स्थानों पर 50 कैमरे लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसका संचालन शुरू किया जाएगा। इससे शहर में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।
व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर बनाया जा रहा है। इसका निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। नगर में सार्वजनिक 14 स्थानों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक स्थान पर तीन से चार कैमरे लगाए जाएंगे, जो सभी गलियों व मार्गों की निगरानी करेंगे। 50 कैमरे लगाए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर कैमरों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। इससे शहर में विभिन्न गतिविधियों के साथ सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और सफाई व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। सेंटर को जीसीपी से कंट्रोल किया जाएगा।
विज्ञापन

---
सफाई व्यवस्था की होगी निगरानी
इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से सफाई व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। कचरा प्रबंधन/ एफएसएसएम वाहनों की ट्रैकिंग की जाएगी। वाहनों के संचालन में गड़बड़ी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतों का होगा निस्तारण : नगर पालिका के कमांड सेंटर से नगरवासी पालिका से संबंधित किसी समस्या की शिकायत कर सकेंगे। शिकायत को कंट्रोलरूम में दर्ज किया जाएगा, जहां से संबंधित पटल पर भेज दी जाएगी। इसका निस्तारण किया जाएगा। साथ ही एकल खिड़की स्थापित होगी। जहां से नगर पालिका से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी कर सकेंगे। इसके लिए टोलफ्री नंबर 1533 व 14420 जारी किया गया है। जल्द ही इसका संचालन किया जाएगा।

---
शहर की गतिविधियों की होगी निगरानी
सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जा रहे कैमरों से नगर की गतिविधियों पर नजर के साथ ही आपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कैमरों के सामने अपनी हथेली से हाथ के अंगूठे को मोड़कर तीन बार हथेली बंद करके इमरजेंसी सिग्नल दिया जाएगा तो तत्काल पुलिस के पास जाएगा और व्यक्ति के पास कुछ ही मिनटों में मदद पहुंच जाएगी।
---
इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। जल्द ही इसका संचालन किया जाएगा। - दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article