{"_id":"684339d05b206f560b02f604","slug":"the-central-government-established-cultural-nationalism-in-11-years-minister-of-state-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-136659-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने 11 साल में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को किया स्थापित : राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार ने 11 साल में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को किया स्थापित : राज्यमंत्री
विज्ञापन
- भाजपा कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भाजपा सरकार के ग्यारह साल पूरे होने पर देश में ग्यारह साल बेमिसाल अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भाजपा कार्यालय में ग्यारह साल पूरे होने पर सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण योजनाओं की उपलब्धि को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजना के विषय में जानकारी दी गई।
श्रम एवं सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि कार्यकर्ता हर जगह जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों जागृत करें, तभी हमारी तपस्या सार्थक होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे गौरवशाली अतीत की स्मृति ताजा कर आज भी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को स्थापित करने का काम कर रहे हैं, उन्होंने तीन सौ साल पुरानी महिला सशक्तीकरण की याद महारानी अहिल्याबाई होल्कर को याद करके ताजा की। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि संगठन के उच्च नेतृत्व के निर्देश पर लगातार कार्यशाला आयोजित होती रहती है, जिनके माध्यम से कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षण दिया जाता है कि हम अभियान को सफल कैसे बनाएंगे। इसके लिए हम कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हैं ताकि हम लोग एक दूसरे की भावनाओं को समझ सकें।
जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र रावत ने कहा कि ग्यारह साल की मोदी की भाजपा सरकार के दौरान विकास की विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ हो रहा है और इस लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने में लाभार्थियों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार प्रसार करके जागृत किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदीप चौबे, बलराम सिंह लाेधी, जगदीश सिंह लोधी, रमेश कुमार, हरीराम निरंजन, रमेश कुशवाहा, गौरव गौतम, रजनी अहिरवार, दीपक चौबे, धर्मेंद्र पाठक मौजूद रहे।