फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The budget of the kitchen was disturbed by the prices of cylinders

सिलेंडर के दामों से बिगड़ा रसोई का बजट

Tue, 25 Feb 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
The budget of the kitchen was disturbed by the prices of cylinders
ललितपुर। रोजमर्रा की जरूरत की रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से महिलाएं आक्रोशित हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को औसत तेल कीमतों और पिछले महीने के फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर एलपीजी के दामों में बदलाव करती हैं। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा घरेलू रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी किए जाने से महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा गया है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं। गैस सिलेंडर के दाम में 150 रुपये की वृद्धि होने से आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ी है। महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि से महिलाएं परेशान हैं। अब 915 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। महिलाओं का कहना है कि हर महीने गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया जा रहा है। महंगाई के चलते रसोई चलानी मुश्किल हो गई। कीमतों में इतना भारी उछाल आना परेशान करने वाला है। सरकार गैस के दाम तो बढ़ा रही है, लेकिन लोगों को कितनी सब्सिडी मिलेगी, इसका किसी को पता नहीं है। अब सरकार ने गैस सिलेंडर का दाम 915 रुपये कर दिया है। रसोई गैस के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस पर हर परिवार आश्रित है, ऐसी स्थिति में सरकार को अचानक घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाना चाहिए। हर माह गैस सिलेंडर की कीमतों में कुछ न कुछ वृद्धि हो रही है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। अब 150 रुपये बढ़ाकर आम लोगों को कमर तोड़ने का काम किया गया।

- निवेदिता
रसोई से जुड़ी सामग्री के दाम कम रखकर सरकार आम आदमी को राहत दे सकती है। अगले माह कंपनियों को अपनी दरों में कटौती करनी चाहिए।
- लीना
सरकार ने हर महीने रसोई गैस के दाम बढ़ाकर लोगों की कमर तोड़ दी है। इस बार रसोई गैस 150 रुपये महंगा कर दिया है। इसके चलते अब गैस सिलेंडर करीब 915 रुपये का मिलने लगा।
- नीता श्रीधर
-
सरकार महंगाई पर रोक लगाने में पूरी तरह से अक्षम साबित हो रही है। रोजमर्रा की जरूरत के दाम बढऩे से आमजन प्रभावित हो रहा है।
- अमृता लाल
गैस सिलिंडर के लगातार दाम बढ़ने रसोई का बजट बिगड़ गया है। इस बार घरेलू गैस सिलेंडर पर इतनी वृद्धि होने से वह परेशान हैं।
- बबीता साहू
गैस की कीमत बढ़ने के बाद सिर्फ चाय व नाश्ता के लिए ही गैस का उपयोग कर रही हूं। खाना लकड़ी व कोयला से बनाया जा रहा है।
- शीला देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed