फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The bride and groom got angry when they did not receive gifts at the wedding function, the organizers ran away

Lalitpur News: विवाह सम्मेलन में उपहार न मिलने पर दूल्हा-दुल्हन भड़के, आयोजक भागे

Fri, 02 May 2025 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The bride and groom got angry when they did not receive gifts at the wedding function, the organizers ran away
बांसी/ललितपुर। सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में रुपये जमा करने के बाद भी उपहार न मिलने पर दूल्हा-दुल्हन भड़क गए। उनका आक्रोश देखकर आयोजक विवाह पंडाल से ही भाग गए। वहीं, वर-वधू की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कस्बा बांसी के इंटर कॉलेज मैदान में बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक उत्थान समिति की ओर से 10वां सर्वजातीय विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 21 युगलों की शादी होनी थी। विवाह की रस्में शुरू हुईं। जयमाल के बाद भोजन के पैकेटों को लेकर हंगामा हुआ। शाम को विदाई के समय वर-वधू पक्ष ने तय उपहार आयोजक मंडल से मांगा। आरोप है कि आयोजकों ने आनाकानी की। लेकिन, वर-वधू पक्ष की ओर से उपहार लेने की बात पर अड़ने से विवाद होने लगा। विवाद बढ़ता देख आयोजक मंडल ने एक-दो जोड़ों को कुछ सामान दे दिया। अन्य को आश्वासन दिया कि उन्हें भी सामान जल्द मिल जाएगा। वर-वधू पक्ष ने दबाव बनाया तो शाम करीब पांच बजे आयोजक मंडल के सदस्य सम्मेलन खत्म होने से पहले भाग खड़े हुए। इसकी शिकायत वर-वधू पक्ष ने पुलिस चौकी बांसी से की। पुलिस मौके पर पंहुची। लेकिन, आयोजक मंडल का कोई भी सदस्य नहीं मिला।
विज्ञापन

-------------

परिजन बोले - दोनों पक्षों से जमा कराए 41 हजार रुपये
वर-वधू पक्ष के परिजन ने बताया कि उनसे 41 हजार रुपये जमा कराए गए थे। उपहार में 16 प्रकार के सामान दिए जाने का वादा किया गया था।
---------------------
पिछले वर्ष भी हुआ था ऐसा ही विवाद
पिछले साल भी उपहार न मिलने पर ऐसा ही विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि इस वर्ष प्रशासन को गुमराह करके मेला ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी। लेकिन, आयोजकों ने यह सम्मेलन इंटर कालेज के मैदान में आयोजित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

पीड़ित बोले... खाना मिला न उपहार
फोटो-49
आयोजकों ने सोलह प्रकार के सामान देने का वादा किया था, लेकिन कोई भी सामान नहीं मिला है।
- रवेंद्र अहिरवार, दूल्हा, साढ़ूमल।
----------------
फोटो-50
आयोजक मंडल ने कहा था कि शादी संपन्न होते ही सामान देंगे, लेकिन अब वे लोग ढूंढने से भी नहीं मिल रहे हैं।
- सत्येंद्र अहिरवार, दूल्हा, हंसारकलां, तालबेहट
-------------
फोटो-51
सम्मेलन में विवाह के लिए 41 हजार रुपये जमा कराए गए थे, लेकिन यहां न तो खाना ही मिला और न ही कोई सामान दिया गया है।
-अनिल अहिरवार, दूल्हा, जाखलौन।
-------------
फोटो-52
कैप्सन-अरविंद अहिरवार।
सम्मेलन में पर्ची देते हुए दोनों पक्षों से 41 हजार रुपये लिए गए थे। शाम पांच बजे से आयोजक मंडल गायब हैं। वे फोन भी नहीं उठा रहे हैं।
-अरविंद अहिरवार, दूल्हा, जाखलौन।
-------
जिन वर-वधू ने संपूर्ण राशि जमा नहीं की। उनको उपहार नहीं दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-प्रशांत राणा, पुलिस चौकी प्रभारी, बांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed