{"_id":"684c809aaf034c97320741fe","slug":"the-boy-who-went-with-his-aunt-died-by-drowning-in-sajnam-dam-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-137053-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बुआ के साथ गए बालक की सजनाम बांध में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बुआ के साथ गए बालक की सजनाम बांध में डूबने से मौत
विज्ञापन
- परिजनों ने कहा फिसलकर गिरने से हुआ हादसे का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुआ के साथ गया सात वर्षीय बालक सजनाम बांध में गिर गया और पानी में डूब गया। बालक की खोजबीन के लिए पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन अभियान चलाया। लेकिन सफलता नहीं मिली थी। शुक्रवार की सुबह उसका शव पानी में उतराता हुआ मिला।
मृतक के चाचा पवन कुमार के मुताबिक कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सिंदवाहा निवासी उसका भतीजा अभय (7) बृहस्पतिवार को अपनी बुआ सविता और गांव के बच्चों के साथ पास में स्थित सजनाम बांध पर गया था। यहां सविता कपड़े धोने लगी, जबकि अभय बांध के ऊपर पट्टी के पास खड़ा था। कुछ देर बाद सविता ने देखा तो अभय वहां नजर नहीं आया। सविता ने खोजबीन की, लेकिन अभय नही मिला। बांध में गिरने की आशंका होने पर सविता ने इसकी जानकारी घर पहुंचकर परिजनों को दी। सूचना पर परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं, महरौनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से बांध के पानी में अभय की तलाश की गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार की दोपहर से चला खोजबीन अभियान देर रात तक चलता रहा। परिजन वहीं बांध पर रात के समय रुके रहे थे। शुक्रवार की सुबह परिजन जब बांध के पास पहुंचे तो पानी में अभय का शव उतराता हुआ मिला। चाचा पवन कुमार ने बांध के किनारे खड़े रहने के दौरान अभय के फिसलकर गिर जाने और पानी में डूब जाने के चलते मौत होने की बात कही है। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चलेगा। फिलहाल घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।