{"_id":"67f42679f877eafec9097640","slug":"the-body-of-an-old-man-missing-for-three-days-was-found-under-suspicious-circumstances-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-132985-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तीन दिन से लापता वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तीन दिन से लापता वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला
विज्ञापन
- कस्बा तालबेहट में मानसरोवर तालाब के समीप ओने के पुल के नजदीक पड़ा था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। तीन दिन से लापता वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थिति में पुल के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार को कोतवाली तालबेहट अंतर्गत मानसरोवर तालाब के समीप ओने के पुल के नजदीक एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तालबेहट अनुराग अवस्थी मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया। कुछ देर बाद शव की पहचान लालाराम कुशवाहा (60) पुत्र जमुना प्रसाद निवासी ग्राम खांदी मजरा लाल के रूप में की गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और बताया कि लालाराम तीन दिन से लापता चल रहे थे। जिनकी खोजबीन कर रहे थे। मौत का कारण अज्ञात बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तालबेहट अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।