फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a youth who drowned in a pond was recovered after seventeen hours

Lalitpur News: सत्रह घंटे बाद तालाब में डूबे युवक का शव बरामद

Wed, 21 May 2025 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth who drowned in a pond was recovered after seventeen hours
ललितपुर। दोस्तों संग बरात से लौटते समय तालाब में नहाने के दौरान रविवार को पानी में डूबे युवक का शव 17 घंटे बाद बरामद किया गया। युवक की खोजबीन करने के लिए पुलिस ने रविवार रातभर गोताखोरों की मदद से खोजबीन अभियान चलाया था।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम हीरापुर हनुपुरा निवासी रिंकेश (21) ग्राम ननौरा में आई बारात से अपने दोस्तों के साथ रविवार सुबह करीब 11 बजे लौट रहा था। ग्राम बरौदास्वामी के तालाब में रिंकेश नहाने लगा था। इस दौरान वह पानी में डूब गया। तालाब में मगरमच्छ होने के डर के कारण गांव के लोग रिंकेश को खोजने में डर रहे थे। उसकी खोजबीन के लिए पुलिस ने कस्बा राजघाट क्षेत्र से गोताखोर बुलवाए थे, जिन्होंने हवा भरे ट्यूब के जरिये तालाब में जाल, कांटा डालकर खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। पुलिस ने रात में तालाब के आसपास रोशनी की व्यवस्था कराई। इसके बाद रातभर गोताखोर तालाब में रिंकेश की तलाश करते रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक जखौरा हरीशंकर चंद ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब चार बजे रिंकेश का शव बरामद हुआ। वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed