{"_id":"69d6b56983b4f083f00a5dd9","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-by-a-rope-noose-outside-the-village-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-154451-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गांव से बाहर पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गांव से बाहर पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना मदनपुर क्षेत्र के ग्राम बारई निवासी 28 वर्षीय संजू का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है।
मृतक के चचेरे भाई रविंद्र के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8:30 बजे संजू घर में मोबाइल फोन चार्ज पर लगाकर बाहर निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के बाहर खेत में लगे आम के पेड़ से उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर थाना मदनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संजू तीन भाइयों और चार बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में एक पुत्री है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।