{"_id":"67e1ada5c53ecfa2210614c7","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-rope-in-the-room-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-132049-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कमरे में रस्सी से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कमरे में रस्सी से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत ग्राम पनारी निवासी अखलेश अहिरवार (26) का शव कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला।
मृतक के जीजा अठई के मुताबिक रविवार रात अखलेश कमरे में तो पिता बाहर सो रहा था। सोमवार सुबह मवेशियों को चारा डालने के लिए पिता गिल्लू ने अखलेश को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा भी नहीं खुला। गांव वालों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर तौलिया के फंदे से अखलेश लटकता मिला।
अठई ने बताया कि अखलेश की पत्नी दो माह से मायके ग्राम कुआंतला में है। उसे लिवाने के लिए दो-तीन बार गए, लेकिन वह नहीं आई। रविवार को अखलेश की पत्नी से बात हुई थी। संभवत: पत्नी के मायके से न आने के कारण अखलेश ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।