फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a villager who had gone to his niece's in-laws' house was found floating in a pond.

Lalitpur News: भांजी की ससुराल गए ग्रामीण का शव तालाब में उतराता मिला

Fri, 10 Oct 2025 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The body of a villager who had gone to his niece's in-laws' house was found floating in a pond.
- परिजनों ने कहा - शराब पीने का था आदी, नशे में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूबकर हुई मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम गौना में स्थित तालाब में बुधवार की शाम को एक ग्रामीण का शव मिला था। जिसकी पहचान कोतवाली सदर के ग्राम दैलवारा निवासी श्यामलाल सहरिया (50) के रूप में हुई। वह अपनी भांजी की ससुराल ग्राम गौना आया था। परिजनों ने मौत का कारण शराब के नशे में तालाब में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूबकर होने से बताया है।

मृतक के जीजा तालबेहट के ग्राम सेरवास निवासी वृंदावन सहरिया ने बताया कि उसका साला श्यामलाल सहरिया (50) निवासी ग्राम दैलवारा में अकेला रहता था। बुधवार को श्यामलाल अपनी भांजी की ससुराल ग्राम गौना गया था। लेकिन भांजी अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में मजदूरी के लिए गई हुई थी, जिसके कारण घर पर ताला लगा हुआ था। श्यामलाल शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में तालाब में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। शादी के कुछ माह बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वह मेहनत-मजदूरी करता था। सीओ सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed