{"_id":"68fa7a5ec2b251351c0d6580","slug":"the-body-of-a-villager-was-found-hanging-in-the-room-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-144816-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कमरे में फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कमरे में फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन
- भाई ने कहा अज्ञात कारण के चलते की आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना नाराहट के ग्राम पिपरिया डोंगरा निवासी संतोष का शव बृहस्पतिवार की सुबह कमरे में छत के कुंदे से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। भाई ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
मृतक के भाई भीकम सिंह के मुताबिक बुधवार की रात को संतोष (45) पुत्र इमरत ने परिजनों संग खाना खाया और कमरे में सोने को चला गया था। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह देर तक सोकर नहीं उठा तो पत्नी रजनी ने कमरे के बाहर से आवाज दी। लेकिन काफी आवाज देने के बाद भी अंदर से बंद दरवाजे नहीं खुले। रजनी ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद दरवाजे तोड़े और अंदर गए। यहां छत के कुंदे पर रस्सी के फंदे पर संतोष मृतावस्था में लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक के एक पुत्र है और तीन एकड़ जमीन पर खेती किसानी करता था। भाई भीकम ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। सीओ पाली सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।