फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The bodies of a loving couple were found hanging

Lalitpur News: फंदे पर लटका मिला प्रेमी युगल का शव

Fri, 23 Jan 2026 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The bodies of a loving couple were found hanging
19 जनवरी की रात से थे लापता, रिश्ते में लगते थे भाई-बहन
विज्ञापन

परिजनों ने दोनों के मिलने पर लगा रखी थी रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/बार/पुलवारा। बार थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की सुबह प्रेमी युगल का शव महुआ के पेड़ पर एक ही रस्सी से बनाए गए फंदे पर लटकता मिला। दोनों 19 जनवरी की रात से घर से लापता थे। पुलिस के मुताबिक दोनों रिश्ते में भाई बहन थे। परिजनों ने उनके मिलने पर रोक लगा रखी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
युवक के छोटे भाई ने बताया कि उसके भाई का रिश्ते की बहन के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों एक दूसरे से मोबाइल फोन पर बातचीत करते थे और चोरी छिपे मिलते रहते थे। करीब एक साल पहले जब दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके मिलने पर रोक लगा दी गई। जून 2025 में दोनों घर से भाग गए थे। दोनों को ललितपुर से पकड़ गया था। लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में वह तीन माह तक जेल में रहा था और जमानत पर बाहर आया था। जमानत पर छूटने के बाद परिजनों ने लड़के को काफी समझाया था, जिसके बाद वह छत्तीसगढ़ में टावर का काम करने के लिए चला गया था। वहीं लड़की के परिजन इंदौर में काम करने को चले गए थे। हाल ही में मकर सक्रांति पर लड़का छत्तीसगढ़ से और लड़की अपने परिजनों के साथ इंदौर से आई थी। 19 जनवरी की रात दोनों घर से लापता हो गए। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह लड़की के परिजन लड़के के घर आए और झगड़ा करने लगे। इससे बचने के लिए युवक का भाई खेतों की ओर भागा। घर से करीब 500 दूर स्थित खेत में पहुंचा तो यहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। यहां महुआ के पेड़ की डाली से एक ही रस्सी के फंदों पर दोनों के शव लटक रहे थे। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है कि प्रेम प्रसंग में रिश्ता आड़े आने की वजह से दोनों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------

वर्जन :
थाना बार क्षेत्र के एक गांव में लड़का-लड़की का शव फंदे पर लटका मिला है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी घटना को लेकर अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
----------------

मोबाइल चार्ज करने के बहाने से घर से निकला था युवक
मृतक युवक के छोटे भाई ने बताया कि 19 जनवरी की रात को वह और उसका बड़ा भाई कमरे में थे। इसी दौरान उसके बड़े भाई ने उससे कहा कि वह मोबाइल चार्ज करके आ रहा है। इसके बाद जब वह रात 11 बजे तक घर नहीं आया। फोन करने पर मोबाइल स्विच ऑफ मिला। अभी वह लोग खोजबीन कर ही रहे थे, तभी लड़की के परिजन घर आए और उन्होंने लड़की के घर पर न होने की बात कही बताई थी। यहां पता चला कि लड़का-लड़की दोनों अपने अपने घरों पर नहीं है।
-----------
लड़की के भाई से युवक ने कहा था बहन होगी तुम्हारी
लड़की के बड़े भाई ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर एक बार उसने युवक से कहा था कि लड़की उसके रिश्ते में बहन लगती है। तब युवक ने कहा था कि बहन तुम्हारी हाेगी, वह तो प्रेम करता है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed