फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The accused of demanding extortion absconded from police custody

Lalitpur News: पुलिस हिरासत से रंगदारी मांगने का आरोपी फरार

Wed, 21 May 2025 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The accused of demanding extortion absconded from police custody
ललितपुर। महरौनी से जिला कारागार लाते समय पुलिस हिरासत से रंगदारी मांगने का आरोपी हथकड़ी सहित चौकी गल्ला मंडी क्षेत्र से फरार हो गया। आनन फानन पुलिस ने घेराबंदी की। आरोपी की खोजबीन की, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

कस्बा महरौनी के मोहल्ला कंचनपुरा निवासी विषदेव को अवैध रूप से रुपयों की मांग करने और मारपीट कर धमकी देने के आरोप में महरौनी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार दोपहर में आरोपी विषदेव को जेल भेजने के लिए महरौनी कोतवाली में तैनात सिपाही अमिताभ व एक पीआरडी जवान उसे हथकड़ी लगाकर बस से ललितपुर लेकर आ रहे थे। कोतवाली सदर अंतर्गत गल्ला मंडी के पास विषदेव ने पुलिसकर्मी और पीआरडी जवान से शौचक्रिया जाने की बात कही। दोनों सुरक्षाकर्मी जैसे ही उसे लेकर बस से नीचे उतरे, विषदेव वहां से हथकड़ी सहित भाग गया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी और पीआरडी जवान ने उसका पीछा किया, लेकिन वह उनकी आंखों से ओझल हो गया। हथकड़ी सहित आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से भागने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन पुलिस टीम गल्ला मंडी में पहुंची और खोजबीन करने लगी। अन्य क्षेत्रों में भी घेराबंदी की। पुलिसकर्मियों को फरार होने वाले आरोपी की फोटो उनके मोबाइल पर भेजकर उसे पकड़ने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
भाई से 50 हजार रुपये मांगने पर हुआ था गिरफ्तार
विषदेव के खिलाफ उसके भाई शिवराज निवासी कस्बा महरौनी के मोहल्ला कंचनपुरा ने कोतवाली महरौनी पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि 18 मई की रात 10 बजे वह घर के बाहर बैठा था, तभी उसका बड़ा भाई विषदेव आदिवासी आया, जो कि कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया था, ने जेल जाने की वजह उसे बताया। जेल से निकलने में 50 हजार रुपये खर्च होने की बात कही और उससे अवैध रूप से 50 हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। विषदेव ने शिवराज से गाली गलौज की और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी थी। पुलिस ने विषदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस ने आरोपी विषदेव को गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने के लिए जा रही थी। रास्ते में वह हथकड़ी सहित भाग गया।
---------
लापरवाही बरतने पर सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।-अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed