फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The accused inspector was sent to jail

आरोपी इंसपेक्टर को भेजा गया जेल

Fri, 06 May 2022 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The accused inspector was sent to jail
ललितपुर। किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर तिलकधारी सरोज को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर के साथ पीड़ित किशोरी के मौसी के बेटे व एक अन्य को भी जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर तिलकधारी सरोज को बीते रोज प्रयागराज पुलिस और ललितपुर की एसओजी ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। आरोपी दरोगा को लेकर टीमें ललितपुर पहुंची। इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे आरोपी थानाध्यक्ष का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। यहां से उसे न्यायालय ले जाया गया, जहां न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए निलंबित थानाध्यक्ष को न्यायिक अभिरक्षा में चौदह दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वहीं सामूहिक दुष्कर्म के दो अन्य आरोपियों चंदन और पीड़िता की मौसी के बेटे हरीशंकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय मेें पेश किया। जहां से इन दोनों आरोपियों को भी न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया गया। जबकि इससे पूर्व बुधवार को न्यायालय द्वारा तीन अन्य आरोपियों कस्बा पाली निवासी राजभान, महेंद्र चौरसिया व पीड़िता किशोरी की मौसी को पुलिस न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed