{"_id":"61d60135baee0150c177f4f5","slug":"the-accused-had-murdered-the-woman-on-suspicion-of-money-transaction-lalitpur-news-jhs2125272124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी ने पैसे के लेन-देने और शक में की थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी ने पैसे के लेन-देने और शक में की थी महिला की हत्या
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के अंतर्गत 24 दिसंबर 2021 को बकरियां चराने गई महिला की सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या होने के मामले में पुलिस ने घटना खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी ने बताया कि महिला उसके 30 हजार रुपये लेने के बाद वापस नहीं कर रही थी। वह दूसरे के साथ घूम रही थी इसी से नाराज होकर उसने महिला की हत्या कर दी थी।
कस्बा नाराहट निवासी फूलबाई (45) पत्नी भगवानदास चढ़ार 24 दिसंबर 2021 को सुबह लगभग साढ़े दस बजे रोजाना तरह घर से जंगल में बकरियां चराने गई थी। साथ में दो मोबाइल और लकड़ी काटने के लिए कुल्हाड़ी भी ले गई थी। दोपहर में वह विवेकानंद इंटर कॉलेज के सामने जंगल के प्लांटेशन के निकट खून से लथपथ अवस्था में पड़ी मिली थी। उसे गांव की ही एक महिला ने देखा था।
सूचना पर पुत्र लखन मौके पर पहुंचा और देखा तो उसकी मां मृत पड़ी थी। उसकी कुल्हाड़ी व एक मोबाइल गायब था। जबकि बिना सिम वाला दूसरा मोबाइल उसके पास ही मिल गया। उसने मां की कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी ग्राम गौना निवासी चिंटू सहरिया को चार जनवरी को शाम साढ़े पांच बजे वन विहार ढाबा से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कुल्हाड़ी को प्लानटेशन जंगल स्थित एक गड्ढे से बरामद कर लिया है। युवक ने पूछताछ में बताया कि फूलबाई को संबंधों के चलते उसे 30 हजार रुपये उधार दिए थे लेकिन मांगने पर वह पैसे नहीं दे रही थी। जिसको लेकर जुलाई माह में उसका विवाद हो गया था।
उसका फूलबाई के घर आना जाना शुरू हो गया। आरोपी ने बताया कि 20 दिसंबर 2021 को उसे एक व्यक्ति के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर जाते हुए देखा था, इससे वह नाराज हो गया था। इसी कारण से उसने 24 दिसंबर को महिला की हत्या कर दी थी।
खुलासे में यह टीम रही शामिल
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक सियाराम वर्मा, उप निरीक्षक रणवीर सिंह, कांस्टेबल कुलदीप वर्मा, सतीश कुमार मिश्रा आदि शामिल रहे।