फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   TET and CTET pass candidates performed regarding recruitment

टीईटी व सीटेट पास अभ्यर्थियों ने भर्ती को लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 08 Jan 2022 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
TET and CTET pass candidates performed regarding recruitment
ललितपुर। नई शिक्षक भर्ती में तीन वर्ष का इंतजार के बाद भी भर्ती न होने से नाराज टीईटी व सीटेट पास युवाओं ने शुक्रवार को घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए वह लोग ब्याना नाला के पास उद्घाटन कर रहे राज्यमंत्री व सदर विधायक के पास पहुंचे, जहां पर पुलिस बल ने बाउंड्री के बाहर रोक दिया। इस पर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। इससे सड़क पर जाम लग गया। बाद में अभ्यर्थियों ने राज्यमंत्री व विधायक को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही एक लाख पदों पर शिक्षक भर्ती करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रजत सिंह के आवाहन पर मोर्चा के पदाधिकारी व टीईटी और बीएड पास अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि प्राथमिक में नई शिक्षक भर्ती जारी नहीं की जाती है तो युवा आगामी विधानसभा चुनाव में भर्ती नहीं तो वोट नहीं के नारे... के साथ चुनाव का बहिष्कार करेंगे। बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन में बताया कि प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 51112 पदों पर रिक्त होने का हलफनामा लगाया गया था, जिस पर जल्द ही भर्ती करने का आदेश था, लेकिन सरकार द्वारा कोई जवाब भी नहीं आया है।
विज्ञापन

उन्होंने नई शिक्षक भर्ती शीघ्र से शीघ्र निकलवाने की मांग की है। ज्ञापन पर अभय मिश्रा, निशांत यागिक, शैलेंद्र मिश्रा, अभिषेक पुरोहित, आकाश नायक, गोलू यादव, विपिन यादव, पुष्पेंद्र, विमल यादव, सुजीत, सक्षम तिवारी, रामदास, असलम भाई, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र पटेल आदि सैकड़ों अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से जूझे राहगीर
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने सड़क पर आवाजाही के दौरान जाम जैसे हालात बन गए। जब अभ्यर्थी सड़क पर प्रदर्शन किया तो सड़क पर वाहनों की निकासी पूूरी तरह से बंद हो गई। जाम में वाहन दोनों ओर से फंस गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद अभ्यर्थियों को गली में किया, लेकिन जाम अधिक होने से आधा घंटे तक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed