{"_id":"6b074f94daac64a86f081911","slug":"test-the-soil-and-inform-farmers-about-their-nutrient-requirements-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-167397-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मिट्टी की जांच कर किसानों को बताए पोषक तत्वों की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मिट्टी की जांच कर किसानों को बताए पोषक तत्वों की जरूरत
विज्ञापन
विश्व बैंक पोषित परियोजना के तहत 120 गांवों में उन्नत खेती को बढ़ावा, गेहूं के बीज निशुल्क वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। किसानों को उन्नत खेती से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से चार विकासखंडों के 120 गांवों में गेहूं के उन्नत किस्म के बीज निशुल्क वितरित किए गए। इसके साथ ही खेतों की मिट्टी का परीक्षण कर किसानों को फसल के लिए जरूरी खाद और पोषक तत्वों की जानकारी दी गई।
उत्तर प्रदेश सरकार की यूपीडीएसपी के तहत संचालित विश्व बैंक पोषित परियोजना में प्रत्येक चयनित विकासखंड के 30-30 गांव शामिल किए गए हैं। परियोजना के तहत किसानों को गेहूं की उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मिट्टी की जांच के आधार पर किसानों को खेतों में आवश्यक पोषक तत्वों और खाद के इस्तेमाल की जानकारी दी जा रही है, ताकि संतुलित उर्वरक उपयोग से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाया जा सके।
जिला परियोजना प्रबंधक लवकुश गुप्ता के निर्देश और वरिष्ठ प्रबंधक कृषि मनीष श्रीमाली की देखरेख में परियोजना की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने का उद्देश्य बेहतर गुणवत्ता के बीजों के माध्यम से फसल उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
परियोजना के संचालन में शुभम सिंह परिहार, महेंद्र सिंह पटेल, उत्कर्ष जैन, हेमंत सेन और भुवनेश कुमार आदि मौजूद रहे।