{"_id":"582f53bb4f1c1b5936901554","slug":"tenaga-birdha-all-designed-to-separate-feeder-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरधा सब स्टेशन में अलग से बनाया टेनगा फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरधा सब स्टेशन में अलग से बनाया टेनगा फीडर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
eletricity lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाईपास विद्युत सब स्टेशन में स्थापित मसौरा फीडर के एक दर्जन गांव को जोड़ने के लिए बिरधा विद्युत सब स्टेशन में नया टेनगा फीडर बनाया गया है। नये फीडर बनाए जाने के चलते शुक्रवार को बिरधा, नाराहट, सजनाम व खितवांस फीडरों के अंतर्गत बिरधा टाउन समेत एक सैकड़ा गांव की बिजली दिन भर गुल रही।
बाईपास स्थित विद्युत सब स्टेशन पर स्थापित मसौरा, निवाई, कल्यानपुरा, कांशीराम कालोनी व नदनवारा फीडर के माध्यम से करीब डेढ़ सैकड़ा ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति की जाती है। जबकि हाल ही में यहां स्थापित फीडर नंबर दो को नझाई विद्युत सब स्टेशन में समायोजित कर दिया गया है। इसके बाद भी उक्त सब स्टेशन में ग्रामीण फीडरों पर लोड कम नहीं हो रहा है। इसके चलते अधिशासी अभियंता ने यहां स्थापित मसौरा फीडर के करीब एक दर्जन से अधिक गांव के लिए बिरधा सब स्टेशन में नया फीडर बनाने के निर्देश दिए थे। इसके चलते शुक्रवार को सुबह नौ बजे से अवर अभियंता रमेश प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में टेनगा नाम का नया फीडर बनाने का कार्य शुरू किया गया, उक्त गांव में ग्राम टेनगा, मैनवारा, अंडेला, खितवांस, छिल्ला, बिल्ला समेत करीब एक दर्जन से अधिक गांव को जोड़ा गया है। नया फीडर बनाने के चलते शुक्रवार को बिरधा सब स्टेशन में स्थापित नाराहट, सजनाम, बिरधा व खितवांस फीडर के अंतर्गत करीब एक सैकड़ा गांव व बिरधा टाउन क्षेत्र की बत्ती दिन भर गुल रही। अवर अभियंता का कहना है कि किसानों को नलकूप से सिंचाई के लिए विभाग द्वारा नया फीडर बनाया गया है, ताकि ओवरलोड न हो सके और किसानों की खेतों की सिंचाई आसानी से हो सके। हालांकि दिन भर बिजली गुल रहने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सिंचाई में तो पूरे दिन भर ही परेशानी रही, लेकिन नया फीडर बनाए जाने की खबर से किसानों में थोड़ी खुशी भी देखी गई।