{"_id":"592495564f1c1be43b5361b9","slug":"temperature-of-20-transformers-increased-from-20-to-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 से बढ़कर 55 एंपियर पहुंचा ट्रांसफार्मरों का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 से बढ़कर 55 एंपियर पहुंचा ट्रांसफार्मरों का तापमान
Updated Wed, 24 May 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर
- फोटो : demo
गर्मियों में जैसे-जैैसे शहर का तापमान बढ़ रहा है, वैसे ही विद्युत सब स्टेशनों में स्थापित उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मरों के तापमान में भी लगातार वृद्धि होने लगी है। ट्रांसफार्मरों की हीट कम करने के लिए सब स्टेशनों के कूलर से ठंडा किया जा रहा है।
जनपद में 66 व 33 केवी क्षमता के 14 विद्युत सब स्टेशनों के माध्यम से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जा रही है। इन दिनों जनपद का तापमान 43 डिग्री के आसपास चल रहा है। ऐसे में विद्युत सब स्टेशनों में स्थापित उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर का ऑयल व वेडिंग दोपहर की गर्मी में अधिक हीट हो जाते हैं। इससे ट्रांसफार्मर खराब होने का खतरा बिजली विभाग को हमेशा बना रहता है। सब स्टेशनों पर पांच एमवीए, आठ एमवीए और दस एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। यदि अधिक हीट के कारण इनमें से कोई भी ट्रांसफार्मर खराब होता है, तो बिजली विभाग को 45 से 55 लाख रुपये तक का नुकसान होता है और उस ट्रांसफार्मर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली भी कई दिनों तक प्रभावित रहती है। ऐसे में बिजली विभाग इन उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नही करना चाहता है। इसके चलते विद्युत उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता पंकज मौर्य ने गल्ला मंडी सब स्टेशन पर स्थापित पांच एमवीए के तीन और आठ एमवीए के एक ट्रांसफार्मर को ओवरहीट होने से बचाने के लिए ट्रांसफार्मर के एवियटर को कूलर की हवा से ठंडा किया जा रहा है। इसके लिए एक ट्रांसफार्मर के कम से कम दो एविएटर पर कूलर रखकर ठंडी हवा दी जा रही है। रोजाना सुबह, शाम और दोपहर में कूलर में पानी भी भरा जा रहा है। इसी प्रकार जनपद के अधिकांश विद्युत सब स्टेशनों पर अधिकारियों द्वारा ट्रांसफार्मर को अधिक हीट होने से बचाने के लिए कूलर व एक्जास्ट लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।
किस ट्रांसफार्मर पर कितना टैंपरेचर
ललितपुर। गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेशन पर स्थापित ट्रांसफार्मर नंबर एक पर वर्तमान में 55 एंपियर टैंपरेचर चल रहा है, जबकि सामान्य दिनों में इसका तापमान मात्र 20 एंपियर ही था। ट्रांसफार्मर नंबर दो का टैंपरेचर मंगलवार को 68 एंपियर रहा, जबकि सामान्य दिनों में इसका टैंपरेचर 40 एंपियर होता है। वहीं, आठ एमवीए क्षमता का तीन नंबर ट्रांसफार्मर को तापमान मंगलवार को 82 एंपियर था, जबकि इसका तापमान आम दिनों में करीब 40 डिग्री तक होता था। इसी प्रकार ट्रांसफार्मर नंबर चार का वर्तमान तापमान 62 डिग्री था, जबकि इसका तापमान सामान्य दिनों में 50 एंपियर तक होता है।
विज्ञापन
सामान्य दिनों की अपेक्षा वर्तमान में अधिक गर्मी होने के कारण ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो रहे हैं। इसी के चलते ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा करने के लिए ट्रांसफार्मर के एविएटर को कूलर की हवा से ठंडा किया जा रहा है।
- अखिलेश कुमार वर्मा, एसडीओ प्रथम।