{"_id":"6262f7d0b44a8a5a5204369e","slug":"teenager-s-body-found-hanging-on-the-noose-lalitpur-news-jhs219222293","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली महरौनी के ग्राम में एक किशोरी का शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। बकरी चरा कर घर लौटे किशोरी के भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म के बाद फांसी पर लटकाने के आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में फांसी लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे घर में अकेली थी। उसके माता-पिता दिल्ली में मजदूरी के लिए गए हुए थे। जबकि उसका भाई गांव में बकरी चराने के लिए गया था। दोपहर करीब 12 बजे जब उसका भाई घर लौटा और बहन को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। जिस पर भाई ने उसके कमरे के अटके हुआ दरवाजा खोला तो वहां कमरे में छत से दुपट्टे से किशोरी का शव लटक रहा था। यह देख उसने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर थाना सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन भी वापस घर आ गए।
मृतका के मामा ने बताया कि उसकी भांजी ने इस बार दसवीं के पेपर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि गांव के ही एक युवक ने बुधवार रात को घर में घुसकर उसकी भांजी के साथ दुष्कर्म किया और भांजी द्वारा अपने माता पिता को घटना की जानकारी देने पर अगले दिन उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। मृतका का एक भाई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।