फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teenager's body found hanging on the noose

फांसी के फंदे पर लटका मिला किशोर का शव

Sun, 13 Mar 2022 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging on the noose
ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम जैरवारा में एक किशोर का शव उसके घर से ही कुछ दूर स्थित बाड़े में फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जखौरा क्षेत्र के ग्राम जैरवारा निवासी सेवेंद्र सिंह परमार (13) पुत्र गजेंद्र सिंह परमार शुक्रवार को दोपहर में परिजनों के साथ खेत पर फसल की कटाई के लिए गया था। शाम को वह जल्दी घर जाने की कहकर लौट आया। शाम को सात बजे जब उसके परिजन घर लौटे और सेवेंद्र को देखा तो वह कहीं दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे घर और गांव में आसपास सभी जगह देखा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। मोहल्ले के बच्चे भी उसे खोजने लगे।
विज्ञापन

घर से कुछ ही दूरी पर स्थित बाड़े की झोपड़ी में जाकर देखा तो उसका शव बल्ली पर रस्सी के सहारे लटक रहा था। यह देख बच्चों ने परिजनों को बताया तो परिजन वहां पहुंच गए और उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा चाली राजा ने बताया कि उसकी भतीजा सेवेंद्र दोपहर में परिजनों के साथ खेत पर गया था, जहां से वह शाम को परिजनों से पहले ही जल्दी घर जाने की कहकर निकल गया था। उसने ऐसा कदम किस वजह से उठाया, इसकी जानकारी नहीं लग सकी है। मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था और छठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। फिलहाल जखौरा पुलिस किशोर की मौत की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed