फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teenager dies due to snakebite

Lalitpur News: सर्पदंश से किशोर की मौत

Wed, 14 Aug 2024 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to snakebite
ललितपुर। खेत पर काम करने गए युवक को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम महरौनी खुर्द निवासी शिवम सहरिया (16) पुत्र प्रतिपाल सोमवार को अपने खेत पर गया था। यहां उसके हाथ में सांप ने डस लिया। इससे वह अचेत हो गया। देर शाम जब पिता घर आया तो शिवम नहीं मिला। परिजनों ने पूछा तो बताया कि शिवम खेत पर गया था और लौटकर नहीं आया है। पिता उसकी खोजबीन करते हुए खेत पर पहुंचा। यहां वह खेत पर अचेत मिला। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक बहन-दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed