फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teen suicide by hang

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 28 Nov 2020 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
teen suicide by hang
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम करमरा में एक 15 वर्षीय किशोरी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पाली पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। फांसी लगाने का कारण पता नहीं चला।
विज्ञापन

ग्राम करमरा निवासी नूरवी बानो (15) पुत्री हासिम खां बृहस्पतिवार को अपने दो छोटे भाई एवं एक बहन के साथ घर में थी। जबकि उसके माता पिता ग्राम सतवांसा में एक शादी समारोह में गए थे। बृहस्पतिवार को रात करीब साढ़े आठ बजे नूरवी अटारी पर अपने कमरे में चली गई। उसके छोटे भाई-बहन उसे खोजते हुए अटारी में पहुंचे, लेकिन वहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज के बाद भी जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो उसका छोटा भाई पड़ोस में रहने वाले चाचा की छत से होकर उसके कमरे में पहुंचा, तो वहां नूरवी बानो का शव म्यारी पर रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक रहा था। उसकेे बाद उसने कमरे के अंदर से दरवाजे खोले और अन्य गांव वालों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर थाना पाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के बड़े पापा अलाबख्स ने बताया कि नूरवी ने फांसी किस वजह से लगाई, अभी वजह पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed