फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teen molested by giving lift to mother and daughter in car

Lalitpur News: मां-बेटी को कार में लिफ्ट देकर किशोरी से छेड़छाड़

Sun, 10 Sep 2023 12:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 10 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Teen molested by giving lift to mother and daughter in car
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत एक ग्राम निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र दिया। महिला को कार में लिफ्ट देने के नाम पर युवकों पर बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला ने प्रार्थना पत्र में बताया कि 5 जुलाई को वह अपनी रिश्तेदारी में ग्राम करमई जा रही थी। साथ में उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री भी थी। ग्राम डुलावन तिराहा के पास शाम वह पुत्री के साथ बस से उतरी। इस बीच वहां पर एक चार पहिया वाहन आकर रुका। कार में चार युवक सवार थे। कार सवार युवकों ने उन्हें ग्राम करमई छोड़ देने की बात कही। पूर्व परिचित होने के चलते वह पुत्री सहित कार में सवार हो गई थी। रास्ते में आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ करने लगे। गाड़ी रोकने को कहा तो नहीं रोकी। गांव पहुंचे तो अपने रिश्तेदार को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

थाना बार पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नही हुई। 19 अगस्त को उसकी पुत्री ललितपुर आने के लिए गांव के रोड पर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी दो आरोपी बाइक से आए और पुत्री को धमकी दी। पत्र में महिला ने चिकलौआ चौकी पुलिस पर झूठी रिपोर्ट लगाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने यह भी बताया कि आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर वह परिवार सहित घंटाघर पर आमरण अनशन करने को मजबूर होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed