फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teen abducting, sabotage into the village

घरों में तोड़फोड़ मामले में एसपी ने किया निरीक्षण, पीड़ितों से जानी घटना

Tue, 12 Oct 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
teen abducting, sabotage into the village
घटना स्थल का निरीक्षण करते एसपी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना पाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में दूसरी जाति की किशोरी को भगा ले जाने से नाराज परिजनों द्वारा युवक के घर में तोड़फोड़ कर आग लगाने और युवक के परिवार की लड़की को उठा ले जाने के मामले में सोमवार को पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने गांव में पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद हरकत में आई ने चार किशोरों समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तारी किया। पुलिस अधीक्षक ने दोनों लड़कियों को बरामद करने के लिए टीमों का गठन भी किया है।
विज्ञापन

थाना पाली क्षेत्र के एक गांव में बीते दो दिन पहले शनिवार की रात को एक जाति के युवक द्वारा दूसरी जाति की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया था। किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने अपने समाज के लोगों के साथ युवक के घर जाकर जमकर उपद्रव किया था।
विज्ञापन

इन लोगों ने युवक के मकान व दुकान में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी और सामान बाहर फेंकते हुए कुछ सामान लूट कर भी ले गए थे। इसके अलावा युवक के परिवार की एक किशोरी को भी अपने साथ उठाकर ले गए थे। युवक के परिजनों ने इसकी शिकायत थाने और एसपी कार्यालय में की थी। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और युवक के पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली। मौके पर पीड़ित परिवार की महिलाओं ने उनके साथ हुई घटना के बारे में विस्तार से बताया और न्याय की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए उन्होंने टीमों का गठन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस की टीमें पूरे क्षेत्र में आरोपियों की तलाश में जुट गईं।
सोमवार को पुलिस टीमों द्वारा चार किशोरों समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले में पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मकानों में तोड़फोड़ के बाद युवक के घर की किशोरी को ले जाने के मामले में भी पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद पुलिस टीमों द्वारा तलाश जारी कर दी है। फिलहाल गांव में अब भी सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात है।

-----------
इस मामले में अभी तक कुल 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इसमें चार नाबालिग हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों से लड़की के संबंध में पूछताछ करते हुए उसे बरामद करने का पुलिस टीमें पूरा प्रयास कर रही हैं। जल्द ही दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा।
कमलेश नारायण पांडेय, क्षेत्राधिकारी, पाली।

घटना स्थल पर आरोपियों द्वारा टूटे मकान का निरीक्षण करते एसपी निखिल पाठक

घटना स्थल पर आरोपियों द्वारा टूटे मकान का निरीक्षण करते एसपी निखिल पाठक- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed