फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tech facilities to Prsutaon Milegin

प्रसूताओं को मिलेगीं हाईटेक सुविधाएं

Tue, 21 Jul 2015 01:49 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। गर्भवती महिलाओं का ब्योरा आनलाइन दर्ज करने के बाद उनको दी जाने वाली सुविधाएं भी हाईटेक करने की तैयारी है। इसमें गर्भवती महिलाओं को आवश्यक जांचों और टीकाकरण की जानकारियां मोबाइल पर एसएमएस के जरिए दी जाएंगी।
विज्ञापन



मोबाइल पर एसएमएस से यह सेवाएं शुरू होते ही गर्भवती महिला को पता चल जाएगा कि प्रसव के पूर्व उनकी कौन- कौन से जांचें होनी हैं और कब टीकाकरण होना है। इसी तरह, प्रसव के बाद नवजात शिशुओं के संपूर्ण टीकाकरण के बारे में न सिर्फ जानकारी दी जाएगी, बल्कि टीकाकरण की तारीख और स्थान के बारे में भी जानकारियां दी जाएंगी। यह सभी सेवाएं स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में संचालित एमसीटीएस (मदर एण्ड चाइल्ड ट्रेकिंग सिस्टम) कार्यक्रम के अंतर्गत दी जाएंगी।
विज्ञापन


 वर्तमान समय में मदर एण्ड चाइल्ड ट्रेकिंग सिस्टम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य कुंडली तैयार की जा रही है, इसमें जच्चा व बच्चा से संबंधित आवश्यक ब्योरा जुटाया जाता है, फिर इसे ऑनलाइन किया जाएगा। इसके आधार पर जच्चा व बच्चा के  लिए आवश्यक संसाधन और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की योजना बनाई जाएगी। मदर एण्ड चाइल्ड ट्रेकिंग सिस्टम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के ऑन लाइन पंजीकरण के साथ ही जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, एनएचएम के सभी अधिकारियों के अलावा प्रदेश स्तर के अफसरों को प्रतिदिन सुबह एक एसएमएस भेजा जाएगा, इसमें जनपद में गर्भवती महिलाओं की संख्या, नवजात शिशुओं की संख्या, संस्थागत प्रसव के लिए स्वास्थ्य इकाइयों में भर्ती गर्भवती महिलाओं की संख्या आदि की अद्यतन जानकारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनका कहना है -
वर्तमान में 28 फीसदी गर्भवती महिलाओं का ब्योरा जुटाया जा चुका है। एएनएम और ब्लॉक डाटा प्रभारी प्रतिदिन की स्थिति अपलोड करने में लगे हैं, सभी गर्भवती महिलाओं का ब्योरा अपलोड किए जाने के बाद एमसीटीएस के प्रावधानों के मुताबिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
- डा. सत्येंद्र कुमार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed