फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teams of Pisnari, Lalitpur, Chira and Kurora are in the semi-finals.

Lalitpur News: पिसनारी, ललितपुर, चीरा और कुरौरा की टीमें सेमीफाइनल में

Sat, 22 Feb 2025 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Teams of Pisnari, Lalitpur, Chira and Kurora are in the semi-finals.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एमएलए कप के सेमीफाइनल राउंड के लिए कुरौरा, पिसनारी, ललितपुर इलेवन और चीरा ने क्वालीफाई कर लिया है। टूर्नामेंट के संयोजक श्रीकांत कुशवाहा ने बताया कि शनिवार को सेमीफाइनल होगा, जबकि रविवार को फाइनल खेला जाएगा। विजेता, उप विजेता के अलावा फर्स्ट रनर अप टीम को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
शुक्रवार को पहला मैच राज क्रिकेट क्लब पिसनारी और चांदमारी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। पिसनारी ने शानदार बल्लेबाजी करते 157 रन का बड़ा स्कोर बनाया। चांदमारी ने भी संघर्ष किया, लेकिन 118 रन ही बना पाई। पिसनारी की ओर से आकाश ने 38 गेंद में 78 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

दूसरा मैच तुवन इलेवन और ललितपुर इलेवन के बीच हुआ। ललितपुर इलेवन के 126 रन का पीछा करते हुए तुवन इलेवन 120 रन ही बना पाई। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों की वाहवाही लूटी। ऑलराउंडर आसिफ ने 30 रन बनाए और 3 विकेट भी लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच राज क्रिकेट क्लब चीरा और इंडियन क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। चीरा के 152 रन के बड़े स्कोर के सामने इंडियन क्लब 104 रन ही बना पाई। चीरा टीम के ऑलराउंडर संदीप ने 38 रन बनाए और 2 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने।

इस दौरान दर्शक दीर्घा से बाउंड्री के बाहर कैच लेने वाले शोभाराम, दीपेश, राहुल को तीन-तीन सौ रुपये का पुरस्कार मिला तो बिट्टू ने लगातार तीन चौके लगाकर 1100 रुपये का पुरस्कार जीता। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शोभाराम राजपूत मंडल अध्यक्ष पूराकलां, विजय सिंह परिहार, धर्मेंद्र राजा, विनोद पाठक, सौरभ नायक, रिक्की कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, नीलू कुशवाहा, दीपक चौरसिया, राकेश त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed