फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Team will investigate allegations of extortion in women's hospital

Lalitpur News: महिला अस्पताल में वसूली के आरोपों की टीम करेगी जांच

Tue, 30 Apr 2024 03:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Team will investigate allegations of extortion in women's hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज स्थित महिला चिकित्सालय में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए प्राचार्य डॉ डीनाथ ने कमर कसी है। उन्होंने एक विशेष टीम का भी गठन किया है, जो मरीजों से पूछताछ कर उनसे अवैध वसूली के विषय में जानकारी लेगी। सोमवार को प्राचार्य व टीम ने महिला सर्जिकल वार्ड व प्रसव वार्ड का निरीक्षण किया।
हाल में महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर रिश्वत मांगने का एक वीडियो वायरल हुआ था, इसकी जांच के लिए जिलाधिकारी व मेडिकल प्रशासन ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है। इस बीच महिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने सिजेरियन प्रसव करना बंद कर दिया। इस मनमानी को रोकने के लिए चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य ने सख्त आदेश जारी किए। सोमवार को उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीज प्रांजल, सुलेखा, राधिका व कृष्णा से पूछताछ की। सोमवार को 14 सामान्य प्रसव हुए थे, जबकि एक भी सिजेरियन न होने के विषय में डॉ स्वाति खरे से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि रविवार को एक भी मरीज नहीं आया था। सोमवार को एक मरीज परामर्श के लिए आया था, लेकिन वह आपरेशन के लिए फिट नहीं पाया गया। प्राचार्य ने आकस्मिक विभाग, जीरिएटिक, ट्रामा सेंटर एवं हीट स्ट्रोक वार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

------------------
नियमित निरीक्षण को टीम का किया गठन
ब्लड बैंक व महिला अस्पताल के नियमित निरीक्षण के लिए प्राचार्य डॉ डीनाथ ने टीमों का गठन किया है। टीम नियमित गोपनीय जांच कर प्रतिदिन उन्हें रिपोर्ट देगी। जांच में दोषी कर्मचारियों को तत्काल बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed