फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teachers will submit memorandum on July 15 in protest against online attendance

Lalitpur News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षक 15 जुलाई को देंगे ज्ञापन

Sun, 14 Jul 2024 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Teachers will submit memorandum on July 15 in protest against online attendance
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यसमिति, संघर्ष समिति और तहसील प्रभारियों की संयुक्त बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। जिसमें डिजिटल उपस्थिति के लिए विभाग द्वारा दिए गए टैबलेट से उपस्थिति देने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन ने अन्य किसी विभाग में यहां तक कि बेसिक शिक्षा कार्यालयों में भी यह डिजिटल उपस्थिति व्यवस्था लागू नहीं की है। यह पक्षपात पूर्ण रवैया संगठन स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने शासन से मांग करते हुए कहा कि अन्य कर्मचारियों की तरह शिक्षकों को भी 31 दिन का उपार्जित अवकाश, 15 हाफ लीव और प्रतिकर अवकाश, कैशलेस चिकित्सा, पुरानी पेंशन, द्वितीय शनिवार अवकाश और अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति दिलाई जाए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर 15 जुलाई को जिला मुख्यालय पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से महानिदेशक स्कूल शिक्षा को ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही रविवार की दोपहर दो बजे से 3.30 बजे तक ट्विटर अभियान में सक्रिय रहते हुए अधिक से अधिक ट्वीट करने की बात शिक्षक-शिक्षिकाओं से कही। इस दौरान संगठन के जिला मंत्री अरुण गोस्वामी, अर्चना तिवारी, रामकुमार पाठक, शिल्पी गुप्ता, शोभना शांडिल्य, अनीता कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed