फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teachers should try to get maximum number of voters for MLA elections: Harishchandra Rawat

शिक्षक विधायक चुनाव के लिए अधिक से अधिक वोटर बनवाने का करें प्रयास : हरिश्चंद्र रावत

Sat, 13 Dec 2025 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Teachers should try to get maximum number of voters for MLA elections: Harishchandra Rawat
स्नातक विधानसभा चुनाव एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण को लेकर भाजपा कमेटी की बैठक हुई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि शिक्षक विधायक चुनाव के लिए वोटर बनने को लेकर कुछ ही दिन शेष हैं। इसलिए अधिक से अधिक वोटर बनवाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार कार्यकर्ता लगकर एसआईआर कार्य में सहयोग करें और अंतिम सीढ़ी तक खड़े व्यक्ति को हर हाल में मतदाता सूची में शामिल करवाने का प्रयास करें।

भारतीय जनता पार्टी की स्नातक विधान परिषद सदस्य क्षेत्र एवं गहन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर गठित भारतीय जनता पार्टी की मानीटरिंग सेल की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने शिक्षक विधायक चुनाव को वोटर बनने को लेकर अपने सुझाव दिए। संचालन जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे,पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी,एसआईआर के जिला संयोजक हरिराम निरंजन, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला, महेश श्रीवास्तव, बंशीधर श्रीवास, जिला महामंत्री देवेंद्र गुरु,रुचिका बुंदेला, लक्ष्मी रावत,जिला मंत्री रमेश कुशवाहा,ध्रुव राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed