फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teachers protested against online attendance of students

Lalitpur News: छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Sun, 02 Nov 2025 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Teachers protested against online attendance of students
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षक नेताओं ने शनिवार को छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विभागीय अधिकारियों की ओर से परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति किए जाने के लिए अनुचित दबाव बनाया जा रहा है और वेतन रोकने की चेतावनी दी रही है। कुछ माह पूर्व ही ऑनलाइन उपस्थिति किए जाने के अव्यवहारिक निर्देश के विरोध में प्रदेश के शिक्षक, शिक्षिकाओं ने आंदोलन किया था।
विज्ञापन

मामले को मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान किए जाने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिए थे। तत्कालीन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शासन एवं विभाग के उच्चाधिकारियों ने संगठन के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन देकर ऑनलाइन उपस्थिति के निर्देश पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलामंत्री शकुंतला कुशवाहा ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति का अनुचित दबाव बनाकर वेतन रोकने की चेतावनी देना अव्यवहारिक है। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, विनय ताम्रकार, अरुण निरंजन, सत्येंद्र जैन, हरिनारायण चौबे, इंदर सिंह पटेल, परशुराम निरंजन, अरविंद सिंह ,राम मिलन राजक, अरविंद राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed