{"_id":"69220d52dfbd9e5e6705565f","slug":"teachers-along-with-blo-will-help-in-filling-the-sir-form-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-146649-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एसआईआर फार्म भरने में बीएलओ सहित शिक्षक करेंगे मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एसआईआर फार्म भरने में बीएलओ सहित शिक्षक करेंगे मदद
विज्ञापन
आज विद्यालय में उपस्थित रहेंगे सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और स्टाफ
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एसआईआर का गणना फार्म भरने में मतदाताओं की मदद करने के लिए बीएलओ और शिक्षक तैनात रहेंगे। बीएसए ने सभी बीएलओ को विद्यालय में उपस्थित रहकर एसआईआर का कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। वहीं, आज रविवार को विद्यालय खुलेंगे और शिक्षक सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहकर एसआईआर के कार्य में सहयोग करेंगे।
गणना फार्म के लिए जनपद में एक हजार से अधिक बीएलओ को लगाया गया है। इन बीएलओ में शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हैं। बीएसए रणवीर सिंह ने सभी बीएलओ को शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक विद्यालयों में उपस्थिति होकर मतदाताओं को एसआईआर फार्म भरने के दौरान आने वाली परेशानियों को हल करते हुए उनकी मदद करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को सभी बीएलओ अपने-अपने विद्यालयों में एसआईआर भरवाने में जुटे रहे। वहीं, रविवार को अवकाश के दिन भी विद्यालय खुले रहेंगे और इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षिकाएं, अनुदेशक, शिक्षा मित्र, अनुचर विद्यालय में उपस्थित रहकर मदद करेंगे।