फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teachers accused of confusing

शिक्षकों को भ्रमित करने का आरोप

Fri, 14 Aug 2015 11:07 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने बैठक में कुछ लोगों पर शिक्षकों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुछ लोग अंधेरे में तीर चला रहे हैं। यदि संगठन का कोई भी सदस्य आय व्यय के विवरण को देखना चाहता है तो वह जनपदीय कोषाध्यक्ष से प्राप्त कर सकता है। 

विज्ञापन


कोषाध्यक्ष अशोक श्रीवास ने कहा कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं, वह अपनी गिरेबा में पहले झांक लें। कार्यवाहक मंत्री अरुण गोस्वामी ने कहा कि संगठन का चुुनाव बंद कमरे में नहीं, बल्कि प्रदेश से आए पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हुआ था। बेसिक शिक्षा परिषद शिक्षक कर्मचारी वेतनभोगी सहकारी ऋण समिति के अध्यक्ष संतोष रजक ने कहा कि शिक्षक होने के नाते कम से कम एक बार संगठन की प्रांतीय कार्यसमिति द्वारा प्रमाणित, सत्यापित सूची का अध्ययन जरूर कर लेना चाहिए, जिससे भ्रम दूर हो सके। बैठक मेें जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया, कैलाश नारायण तिवारी, राम किशोर दीक्षित, चंद्र प्रताप सिंह, अरुण गोस्वामी, संतोष, राम कुमार पाठक, विनय पाठक, असद खां, कमल कुशवाहा, विजय मिश्रा, मेवालाल अहिरवार, वनवारी सिंह सेंगर, धीरेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed