फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teacher's photo

शिक्षकों की फोटो लगाने के कार्य में सुस्ती

Mon, 17 Jul 2017 12:24 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 17 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
teacher's photo
प्रशासन - फोटो : demo pic
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक/शिक्षिकाओं के फोटो लगाने का कार्य सुस्ती से हो रहा है। तमाम विद्यालयों में अभी तक फोटो चस्पा नहीं हो सके हैं। जिससे शिक्षण कार्य के प्रति लापरवाह शिक्षकों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।      
विज्ञापन

            
दूरदराज के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत कई शिक्षक शिक्षण कार्य से बचने के लिए ठेके पर अन्य किसी व्यक्ति को रख लेते हैं। इस तरह वह शिक्षण कार्य से छुटकारा पा जाते हैं। इसके मद्देनजर शासन ने ठेके पर कार्य कर रहे शिक्षकों से शिक्षण कार्य लेने की व्यवस्था को समाप्त करने की तैयारी कर ली है। बीते महीनों में सभी परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापक/अध्यापिकाओं के फोटो स्कूल में लगवाने के निर्देश जारी किए गए थे। लेकिन अधिकांश विद्यालयों में शिक्षकों के फोटो अभी तक नहीं लगाए जा सके हैं। विभागीय अफसर भी शिक्षकों के फोटो की जगह ड्रेस वितरण पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। जिसका लापरवाह शिक्षक अनुचित लाभ उठा रहे हैं। तमाम स्कूलों में शिक्षक/शिक्षिकाएं अनियमित बने हुए हैं। जिससे स्कूलों में शैक्षिक वातावरण तैयार नहीं हो पा रहा है।                  
विज्ञापन

.......                  
जिले में कई शिक्षक करते ठेकेदारी                  
जिले में कई शिक्षक विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने की जगह ठेकेदारी या खेती के कार्य में जुटे रहते है। कभी कभार ही ऐसे अध्यापक स्कूलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। खास बात यह है कि कई निरीक्षण होने के बाद भी ऐसे अध्यापक अफसरों की पकड़ में नहीं आ पाते हैं। शिक्षकों के फोटो लगाने से शायद व्यवस्था में सुधार हो जाए।                  
विज्ञापन
विज्ञापन

........                  
प्लेक्स में लगाए जा रहे शिक्षकों के फोटो                  
ब्लाक जखौरा व बिरधा के कई विद्यालयों में शिक्षकों के फोटो लगाए जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान ऐसा पाया गया है। एक महीने के अंदर सभी विद्यालयों में शिक्षकों के फोटो चस्पा कर दिए जाएंगे।                   अंबरीश कुमार                  
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed