फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teacher campaign for support

शिक्षकों ने फिल्म बनाकर दिया सामाजिक दूरी का पालन करने का जागरुकता संदेश

Tue, 05 May 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
teacher campaign for support
ललितपुर। जनपद के शिक्षकों की टीम द्वारा एक फिल्म बनाई गई। इसमें लोगों को जागरूकता का संदेश और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फिल्म ‘स्टे इन एंड विन’ के सभी पात्रों ने अपने- अपने घरों से ही इस फिल्म के लिए वीडियो शूट किए। फिल्म के माध्यम से संदेश दिया कि सभी लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भी एक-दूसरे से मिल सकते हैं।
विज्ञापन

फिल्म में कहानी व निर्देशन कर रहे ह्रदयेश गोस्वामी ने कहा कि जब खुद को घर में लॉक करना हो तो, यह अपने आप में चुनौती थी। इसी दौरान कोरोना के बचाव और जागरूकता हेतु मुहिम चलाने का विचार आया। घर में रहकर अपने- अपने तरीके से जागरूकता वाले गाना और पोस्ट तैयारी की। एक इमेज वीडियो बन गया, जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। इसी बीच अमिताभ बच्चन की एक फिल्म देखी और आइडिया मिल गया। तय किया कि हम भी सोशल डिस्टेंसिंग पर फिल्म बनाएंगे और फिल्म में अध्यापक साथियों की टीम होगी। अध्यापकों पर विश्वास कर कहानी लिखी और सीन थोड़े से सरल और सहज रखे। इस फिल्म को काफी लोगों द्वारा सराहना भी मिली।
विज्ञापन

ये है कहानी
कहानी लॉकडाउन को सफल बनाने की है। जिसमें एक परिवार का मुखिया बाहर कुछ शोर सुनता है तो घबरा जाता है कि कहीं उसके बच्चे तो घर बाहर नहीं निकल गए। इसलिए वे अपने बच्चों को आवाज देते हैं, उनकी आवाज सुनकर घर में सब सतर्क हो जाते हैं और एक दूजे से कहते है कि बाबूजी के पास जाने को। वे डरते हैं कि शायद बाबू जी डांट न दें। अंत में बड़ी बेटी बाबूजी के पास जाती है, बाबूजी उससे अपनी बेचैनी की बात कहते हैं और साथ में अपील करते हैं कि लॉकडाउन की तिथि बढ़ गई है, सभी घरों में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में शूट हुई फिल्म
इस फिल्म को लेकर निर्देशक द्वारा दो दिन में ही अध्यापकों को सीन समझाते हुए उनसे वीडियो मंगाई गई। गड़बड़ी होने पर फिर से शूट कराया गया। इस तरह से दो दिन शूटिंग हुई। फिर एडीटिंग और म्यूजिक पर एक दिन काम किया गया। एक अच्छे से मैसेज के साथ फिल्म पूरी हुई।
बेसिक शिक्षकों की पहल को मिल रही सराहना
प्रदेश में बेसिक शिक्षकों द्वारा की गई यह अनोखी और पहली मुहिम है। जो घर बैठकर ही कोरोना लड़ाई को सफल कर रहे हैं। इस फिल्म को सोशल साईट्स पर अपलोड करते ही हजारों लोगों ने इसे शेयर किया और अनेक लोगों ने इसकी सराहना भी की।

फिल्म में इनकी रही भागेदारी
फिल्म में शिक्षक कृष्णमुरारी उपाध्याय पठा, वंदना बडौनियां महरौनी, हरवंश रिछारिया महरौनी, कंचन बडौजनियां महरौनी, निशांत गोस्वामी महरौनी, संध्या वर्मा ललितपुर, अनंत तिवारी ललितपुर, आस्था चतुर्वेदी महरौनी, हृदयेश गोस्वामी महरौनी आदि ने अभिनय किया। फिल्म की कहानी व निर्देशन हृदयेश गोस्वामी का है, म्यूजिक व एडिटिंग अवीनाश गोस्वामी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed