फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teacher assaulted in school under the influence of alcohol, report filed

शराब के नशे में स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Sep 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Teacher assaulted in school under the influence of alcohol, report filed
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत गांव रमपुरा कठवर में प्राथमिक विद्यालय में पढ़ा रहे शिक्षक के साथ एक ग्रामीण ने शराब के नशे में गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिससे एक शिक्षक को चोटें आईं। वहीं शिक्षिका के साथ भी अभद्रता कर दी। पुलिस ने शिक्षक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना बार के ग्राम रमपुरा कठवर स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक रवि दत्त वर्मा पुत्र महेश दत्त ने बताया कि मंगलवार को वह स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहा था कि दोपहर करीब बारह बजे ग्राम कठवर निवासी रामसिंह अहिरवार पुत्र जसरथ अहिरवार शराब के नशे में स्कूल आया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जब उसने मना किया तो मारपीट कर दी। इसके साथ ही स्कूल में कार्यरत शिक्षिका ज्योति बुधौलिया के साथ भी अभद्रता की। आसपास के ग्रामीणों की मदद से उसे स्कूल से बाहर किया गया। जिस पर स्कूल परिसर में काफी देर तक गहमा गहमी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed