{"_id":"14ebaf6142fc6b13543bb1ee1d6ca764","slug":"tazia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौहार्दपूर्ण माहौल में सुपुर्दे खाक किए ताजिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहार्दपूर्ण माहौल में सुपुर्दे खाक किए ताजिये
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sun, 25 Oct 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में शनिवार को विभिन्न मुहल्लों से निकाले 62 ताजिये सांप्रदायिक सौहार्द के बीच कर्बला घाट पर सुपुर्दे खाक किए गए। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ नगर पालिका के कर्मी भी उपस्थित रहे।
शनिवार को चौकीपुरा इमाम चौक से ताजिये व बुर्राक उठाये गए। यहां पर नदीपुरा, रावतयाना व गोविंद नगर आदि क्षेत्र के ताजिया एकत्रित हुए। दूसरी ओर बाबा सदनशाह की मजार परिसर में मुहल्ला नेहरू नगर, सदनशाह आदि स्थानों के ताजिये एकत्रित होकर पानी की बड़ी टंकी के पास पहुंचे। यहां पर मुहल्ला अजीतापुरा, घुसयाना, कसाई मंडी आदि क्षेत्रों के ताजिये भी जुलूस में शामिल हो गए। घंटाघर प्रांगण में पहुंचने पर अन्य स्थानों के ताजिये जुलूस में शामिल हो गए। यहां पर विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने तलवार बाजी सहित अन्य हैरतअंगेज कारनामे किए। कारनामों को देखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा।
मातमी धुनों के बीच ताजिये घंटाघर से वीर सावरकर चौक पहुंचे। यहां पर मुहल्ला मसीदपुरा, नदीपुरा, इमाम चौक सहित अन्य सभी ताजिये का जुलूस बन गया। तालाबपुरा, डोड़ाघाट रोड होते ताजिया कर्बला घाट पहुंचे। यहां पर रीतिरिवाज के साथ ताजिये व बुर्राक सुपुद-ए-खाक किए गए। आयोजन में ताजिया यूनियन अध्यक्ष रमजानी दादा, मुस्लिम एसोसिएशन के सदर असलम कुरैशी, उर्स कमेटी सदर बाबू बदरुद्दीन कुरैशी, प्रेस क्लब महामंत्री मुहम्मद नसीम, समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अजीज कुरैशी, मुहम्मद वसीम राजा, रिजवान खान, शोहिब, वसीम, आसिफ सहित हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए डीएम डा. रूपेश कुमार, एसपी प्रभाकर चौधरी, एडीएम मिथलेश कुमार चतुर्वेदी, अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, एसडीएम सदर रमेश चंद्र पुलिस फोर्स के साथ उपस्थित रहे।