फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   tappaebaz arrested, tried to loot

बैंक में थैला काटकर रुपये निकालकर भागा टप्पेबाज,लोगों ने दबोचा

Sun, 22 Aug 2021 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
tappaebaz arrested, tried to loot
थैला काटकर रुपये लेकर भाग रहे टप्पेबाज को दबोचा
विज्ञापन

महरौनी। नगर के मध्य मुख्य बाजार में स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक टप्पेबाज ने बैंक में एक ग्राहक के बैग को काटकर 50 हजार रुपये निकालकर भागने लगा। आसपास के लोगों ने उसका पीछाकर उसे पकड़ लिया और उसके पास से रुपये बरामद कर ग्राहक को सौंप दिए। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

क्षेत्र के गडौली कला निवासी लाखन सिंह पटेल निवासी सेंट्रल बैक में अपने पुत्र के साथ 3.10 लाख रुपये जमा कराने के लिए आए थे। वह कैश काउंटर पर खडे होकर अपनी वारी का इंतजार कर रहे थे तभी मौका पाकर 17 वर्षीय लडके ने उनके थैले को ब्लेड से काटकर 50 हजार रुपये निकाल लिए इतने में लाखन की नजर बैग पर पड़ गई तो वह शोर मचाकर लड़के को पकड़ने लगे लेकिन आरोपी उनकी पकड़ से छूटकर गेट से निकलकर भागने लगा। लाखन उसके पीछे भागे तो वह सीढ़ियों से फिसलकर वह गिरकर घायल हो गए। इधर, आवाज सुनकर लोगों ने उस लड़के का पीछा कर कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया। उसके पास लाखन के बैग से चुराए 50 हजार बरामद बरामद हो गए, जो कि लोगों ने लाखन को सौंप दिए और लड़के को पुलिस को सौंप दिया। लड़के के और भी साथी बताए जा रहे हैं। पुलिस नियमित बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करती है लेकिन ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed