फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tap connections provided but no taps installed; thousands of liters of water are going to waste.

Lalitpur News: नल के कनेक्शन देकर नहीं लगाई टोंटी, हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

Wed, 26 Aug 2026 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Tap connections provided but no taps installed; thousands of liters of water are going to waste.
ललितपुर। अमृत योजना-2 के तहत बिछाई गई पाइपलाइनों में जल निगम द्वारा उपभोक्ताओं को कनेक्शन तो दे दिए गए हैं, लेकिन उनमें टोंटियां नहीं लगाने से शहर में हर रोज हजाराें लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं लगातार पानी बहने से पानी की टंकियां भी जल्दी खाली हो रही हैं। साथ ही अंतिम छोर तक पूर्ण क्षमता से पानी भी नहीं पहुंच रहा है। इससे कहीं पानी बर्बाद हो रहा है तो कहीं पानी के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। यह स्थिति शहर के मोहल्ला रामनगर, विष्णुपुरा, पुरानी बजरिया, नई बस्ती, आजादपुरा द्वितीय समेत कई मोहल्लों में बनी हुई है। जहां हर रोज हजारोंं लीटर पानी नालियों व सड़कों पर बह रहा है। पेश है शहर के प्रमुख मोहल्लों का आंखाें देखा हाल....।
विज्ञापन

-------------
शहर के मोहल्ला रामनगर में पाइप लाइन से कनेक्शन जोड़े तो गए है, लेकिन यहां घराें के बाहर लगे खुले नलों के पाइप से पानी फैल रहा है। नलों का पानी सड़क पर बहने से यहां से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सबब भी बनता जा रहा है।
विज्ञापन

----------
शहर के मोहल्ला वंशीपुरा में पाइपलाइन से जोड़े गए नलों से दोपहर में भी पानी फैलता रहा। यहां की गलियाें में अधिकांश घराें के बाहर लगे नलों की पाइप से सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इससे अंतिम छोर तक पानी भी नहीं पहुंच पाता है। स्थानीय लोगों को यहां से निकलने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
आजादपुरा द्वितीय में पाइपलाइन के नए नल कनेक्शनों के पाइप से पानी नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है। इससे टंकी जल्दी खाली हो रही है और इसकी वजह से टंकी का आधा पानी ही उपयोग में आ पा रहा है। जबकि लगभग आधा पानी नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है।
--------
यहां गलियों में नल के कनेक्शन तो किए गए हैं लेकिन टोंटियां नहीं लगाई गईं हैं, इससे यहां हजारों लीटर पानी रोज फैल रहा है। यहां सुबह से लेकर दोपहर के बाद तक पाइपों से पानी बहता रहता है। जल्द से जल्द टोंटी लगाई जाए, जिससे पानी की बर्बादी रुक सके।-राघवेंद्र सिंह, नागरिक, रामनगर।
----------
जब से नल लगे हैं, तब से ऐसे ही नालियों में पानी बहता रहता है। इससे सड़कें भी धंस रही हैं और घरों में भी नमी आ रही है। टोटियां जल्द से जल्द लगनी चाहिए।-आशा, वंशीपुरा।
----------
नलोंं के लिए कनेक्शन तो किए गए हैं, लेकिन टोटियां अब तक नही लगाई गईं हैं। ऐसे में गली में हर घर के बाहर नलों से पानी बर्बाद हो रहा है। नल कनेक्शन के साथ ही टोटियां लगाते तो इतना पानी बर्बाद होने से बच सकता था और लोगों के उपयोग में आता।-विनीता, ग्रहणी, वंशीपुरा।
-----------
शहर के मोहल्लों में नलों के कनेक्शनों के साथ उनके पाइप में नलों की टोंटियां नहीं लगने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इससे टंकियोंं का आधा पानी फैल जा रहा है। इससे टेल तक पानी नहीं पहुंचने की समस्या रहती है। हालांकि जल निगम के नलमिस्त्री अब टोटियां लगाने का काम कर रहे हैं।-मुंशीलाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान।

-------
नलों में लगातार टोटियां लगाई जा रही है। पूर्व में जो टोटियां लगाई गई थीं, उनमें 569 टोंटियां चोरी हो गई है। टोटियां लगाने का काम लगातार किया जा रहा है, जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा।-अवनीश मिश्रा, सहायक अभियंता, जल निगम शहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed