फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tankers will be kept at every police station to prevent arson.

Lalitpur News: प्रत्येक थानों पर आगजनी रोकने के लिए रखे जाएंगे टैंकर

Sat, 20 Apr 2024 04:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Tankers will be kept at every police station to prevent arson.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में एक ही फायर स्टेशन है, जो जनपद मुख्यालय पर है। गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाएं तेजी से सामने आती हैं। ऐसी समस्याओं पर निजात पाने के लिए पुलिस महकमे ने जिला प्रशासन से 20 टैंकरों की मांग की है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पंचायती राज विभाग को पुलिस को 20 टैंकर देने के निर्देश दिए हैं।
ग्रामीण इलाकों में वर्तमान गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाएं होती रहती हैं। फायर ब्रिगेड का वाहन जब तक मौके पर पहुंचता है, तब तक आग विकराल रूप लेकर काफी नुकसान कर देती है। ऐसी समस्याओं से निजात पाने के लिए पुलिस महकमे ने प्रत्येक थाना और चौकी क्षेत्रों में टैंकर रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिला प्रशासन से 20 टैंकर मांगे गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पुलिस महकमे के लिए 20 टैंकर देने के निर्देश दिए हैं। इसका संचालन पुलिस को ही करना है। इसमें जिला प्रशासन कोई हस्तक्षेप नहीं रहेगा। पंचायती राज विभाग के पास एक सौ टैंकर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस को विभिन्न थानों पर आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए टैंकर दिए जा रहे हैं। ग्राम पंचायतों में 2021 के बाद से टैंकरों चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। - नवीन कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed