फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   tali bajao thali bajao congress protest

कांग्रेसियों ने सांसद कार्यालय का घेराव कर किसानों के समर्थन में बजाई ताली थाली

Thu, 24 Dec 2020 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
tali bajao thali bajao congress protest
जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय सांसद के कार्यालय का घेराव कर दिल्ली में डटे किसानों के समर्थन में ताली और थाली बजाई और मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कहा कि दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों में से अब तक कई किसानों की मौत हो चुकी है, लेकिन मोदी सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगी। मोदी सरकार के सभी मंत्री और सांसद किसानों की चिंता न करते हुए राजनीति में व्यस्त हैं। इस मौके पर कांग्रेसियों ने देश के सबसे बड़े किसान नेता चौधरी चरण सिंह को याद कर किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसान विरोधी तीनों को को रद करने की मोदी सरकार से मांग की। इसके पश्चात सभी कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी द्वारा गोशाला में आमजन के जाने पर पाबंदी लगाने का विरोध किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन आला अधिकारियों को सौंपा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, महासचिव राकेश रजक, पुनीत देवलिया एडवोकेट, पीसीसी धनीराम अहिरवार, नवनीत किलेदार, जाहर सिंह बघेल, जितेंद्र वर्मा, धर्म सिंह वर्मा, अजय प्रताप तोमर, रेखा राजा गौर, आसिफ खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed